Skip to main content

Maharashtra LIVE: पुणे में 7 दिन का मिनी लॉकडाउन, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगी पाबंदी

 




Updated: | Fri, 02 Apr 2021 02:49 PM (IST)
Maharashtra LIVE: पुणे में 7 दिन का मिनी लॉकडाउन, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगी पाबंदी
Maharashtra LIVE मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।

पुणे Maharashtra Coronavirus Update LIVE। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने सात दिन का आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। पुणे में अगले सात दिन के लिए शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। पुणे में आंशिक लॉकडाउन का आदेश शनिवार के प्रभावी होगा।

पुणे में मिनी लॉकडाउन को लेकर ये रहेगी सख्ती

पुणे में आंशिक लॉकडाउन के दौरान बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके अलावा शहर में PMPML की बस सेवा बंद रहेगी। इस दौरान शाम 6 बजे से अगले दिन की सुबह तक पूरी तरह से नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 43,183 नए संक्रमित मिले थे। यह किसी भी राज्य में एक दिन में आया कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। इसमें राज्य के हालात पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सावधान खतरा नज़दीक है ?

IPL 2021: CSK Hint At "Aussome Action" As Replacement For Josh Hazlewood

Is really not possible bail for Sharuk khan son aryan include drug cases?